जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहाँपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें विद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ तथा जिलाधिकारी द्वारा उनको निस्तारण करने के लिये निर्देशित किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा क्रमशः विद्यालय की जरूरत व आवश्यकता को जिलाधिकारी को बताया कि विद्यालय की बाउंड्रीवाल की ऊंचाई कम है तथा पिछली बैठक में भी यह प्रश्न उठाया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई.

जिलाधिकारी ने मौके पर संबंधित को निर्देश दिए. विद्यालय में सोलर लाइट, भंडारगृह का निर्माण एवं कक्षा 6 के लिए शेड का निर्माण की बात बैठक में रखी गयी। कीटनाशक व मच्छर मारक दावा का विद्यालय में छिड़काव के लिए नगर निगम के अधिकारियों को आदेश दिए। विद्यालय की सीवेज समस्या के निस्तारण, विद्यालय के बाहर स्थिति तालाब पर बाड़ निर्माण का कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया गया। विद्यालय की कनेक्टिविटी के लिए बने रोड की मरम्मत के लिए भी जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने निर्देशित किया तथा 4 होमगार्ड भी सुरक्षा हेतु रखने के प्रस्ताव पर सुहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। विद्यालय में एक गहरा बोरिंग कराने व बन्दरों की समस्या के लिए वन विभाग को आदेशित किया। पीटीए मीटिंग प्रत्येक महीने कराने के विद्यालय प्रबंध समिति को निर्देशित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article