मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा नगर मंडल के समस्त पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों सहित सभी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय दीनदयाल पार्क में एकत्रित होकर सर्वप्रथम पार्टी का झंडा वंदन कर – भारत माता व संगठन के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय जी और डॉ. श्यामा प्रसाद जी के छाया चित्र व प्रतिमा पर पूजन पाठ कर माल्यार्पण किया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने उचित मनु जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्तिथी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती ने भी उपस्तिथ सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाईया दी , नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने कहा कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं, हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना है व राष्ट्रसेवा व जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहना है । कार्यक्रम पश्चात सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ने सामूहिक रूप शोभा यात्रा के रूप में पक्तिवद्ध होकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्थानीय रामलीला मंच स्थल पर पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना । नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी एक भारत – श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है , पीएम ने वो तीन बातें भी बताई जिनकी वजह से बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस और ज्यादा खास हो गया है , प्रधानमंत्री ने कहा कि – देश में अभी दो तरह की राजनीति चल रही है एक है परिवार भक्ति की तो दूसरी है देश भक्ति की देश में कुछ राजनीतिक दल हैं जो अपने परिवारवालों के लिए काम कर रहे हैं , बीजेपी ने ही परिवारवाद के खिलाफ बोलना शुरू किया और इसे चुनावी मुद्दा बनाया , लोगों को समझ आ गया है कि परिवारवादी सरकारे लोकतंत्र की दुश्मन हैं और संविधान को कुछ नहीं समझती है और यह सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है । मोदी बोले कि बीजेपी गरीबों को मजबूत करने वाली पार्टी है , और हमने हमने हर वर्ग के लिए काम किया है । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत गा कर किया गया , कार्यक्रम में मोर्चा अध्यक्ष रमेश सालोडे , भुवनेश्वरी भन्नारे , रंजीता डेहरिया , रविंद्र ठाकुर , अभिषेक पारे , शेख सद्दाम , वरिष्ठ नेता विष्णु शर्मा , तरुण उपाध्याय , अशोक जुनेजा , अरविंद परिहार , राजेश श्रीवास्तव , सुरेश भोला सोनी , राजकुमार यादव , सुधीर तिवारी , कल्पना ठाकरे , पार्षद – शरद कुरोलिया , रुपेश विश्वकर्मा , सोनिया कुमरे , सरिता मालवीय , नीलू कवरेती , सपना पाल , जित्तू माहोरे , शशिकांत मालवीय , दीपेश जैन , रानू रसेला , नितेश राजपूत , विवेक चंद्रवंशी , विशेष चौरसिया , महेंद्र सूर्यवंशी , अक्कू यादव , संजय चौरसिया , बंटी अरोरा , अंकुर रघुवंशी , विकास सरेआम , विनोद दावन्डे , महेश पाल , नरेश , संजय सिकंदरपुरे , नितिन स्वमनानी , अमन सोनी , विनम्र राजपूत , आदर्श वासनिक , सहरीन खान , प्रतीक संकेत , अभिषेक चौरसिया , रोहित मालवीय , हरिप्रसाद सूर्यवंशी , अकरम खान उपस्थित थे।
