डिजिटल जनगणना-2027 का आगाज़: 21 मई तक ‘स्व-गणना’, घर बैठे भरें ऑनलाइन फॉर्म | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

डिजिटल जनगणना-2027 का आगाज़: 21 मई तक ‘स्व-गणना’, घर बैठे भरें ऑनलाइन फॉर्म | New India Times

देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना-2027 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 7 मई से ‘स्व-गणना’ (Self Enumeration) की सुविधा आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई गई है, जो 21 मई तक चलेगी। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करें।
रणनीति के साथ तेज होगा अभियान
स्व-गणना को सफल बनाने के लिए सीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी अमित कुमार राय सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अभियान को गति देने के लिए दिनवार रणनीति तैयार की गई और अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करें और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
मोबाइल से करें स्व-गणना, मिलेगी ‘एसई आईडी’
सीडीओ ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस सुविधा के तहत नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in⁠� पर जाकर स्वयं अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर और नाम के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। ओटीपी सत्यापन के बाद 33 सवालों की प्रश्नावली भरनी होगी।
फॉर्म जमा होने के बाद प्रत्येक परिवार को 11 अंकों की ‘एसई आईडी’ प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है।
जमीनी सर्वे में मिलेगी सहूलियत, डेटा पूरी तरह सुरक्षित
एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्व-गणना करने वाले परिवारों को 22 मई से शुरू होने वाले जमीनी सर्वे में काफी सुविधा मिलेगी। प्रगणक के घर पहुंचने पर केवल ‘एसई आईडी’ दिखानी होगी, जिससे डेटा का सत्यापन तुरंत हो जाएगा और समय की बचत होगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया सुरक्षित है और डेटा एन्क्रिप्शन के माध्यम से संरक्षित रखा जाएगा। जनगणना के दौरान किसी भी नागरिक से बैंक संबंधी जानकारी या आधार संख्या नहीं मांगी जाएगी। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि प्रगणक के आने पर उनका आधिकारिक पहचान पत्र अवश्य जांच लें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article