जहरीली शराब से दो भाइयों की मौत पर पर्दा डालने के लिए पुलिस प्रशासन परिजनों पर बना रही दबाव! मृतक के घर वालों ने कैमरे के सामने कबूली बात | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

जहरीली शराब से दो भाइयों की मौत पर पर्दा डालने के लिए पुलिस प्रशासन परिजनों पर बना रही दबाव! मृतक के घर वालों ने कैमरे के सामने कबूली बात | New India Times

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के चौधरीडीह गांव में शराब पीने से जहां आनंद नामक युवक की मौत घर पर ही हो गई थी, वहीं उनके चचेरे भाई सुबोध की मौत इलाज के क्रम में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में हो गई थी।

दो भाइयों के शराब पीने से हुई मौत के बावजूद भी प्रशासन लीपा-पोती में लगी हुई है! जबकि मौत के पहले सुबोध ने शराब पीने की बात कबूल की थी। मौत के बाद सुबोध के शव का पोस्टमार्टम तक नहीं कराया गया। वहीं पुलिस ने परिवार वालों पर दबाव बनायी कि वह यह बताएं कि बीमारी से सुबोध की मौत हुई थी ! और परिवार वालों से सादे कागज पर साइन भी करवा लिया

कैमरे पर अभी भी सुबोध की पत्नी , बहन और मां चिख- चिख कर कह रही है कि उसके भाई के बेटे ने शराब पी थी। पुलिस शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई छोड़कर शराब से हुई मौत को छुपाने में लगी हुई है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article