द झांँसी पी आर विज्ञापन एजेंसी का डाॅ. संदीप सरावगी ने किया शुभारंभ | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

द झांँसी पी आर विज्ञापन एजेंसी का डाॅ. संदीप सरावगी ने किया शुभारंभ | New India Times

झांसी के UP-93 रेस्टोरेंट्स में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में द झाँसी पी आर विज्ञापन एजेंसी एवं पोर्टेबल एडवरटाइजमेंट मॉडल का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.संदीप सरावगी शुभकामनाएं देते हुए सहयोग करने की अपील की। इस प्रोजेक्ट के संबंध में प्रोजेक्ट हेड शाहरुख खान ने बताया कि विज्ञापन एक ऐसा माध्यम है जो किसी भी बिजनेस को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करता है पर विज्ञापन महंगा होने के लिए सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपति इसका लाभ उठा पाते हैं लेकिन अब छोटे व्यापारी या एक चाय की छोटी सी स्टाल को इसका लाभ बहुत ही कम शुल्क में उपलब्ध कराया जाएगा। वो विज्ञापन का लाभ उठा पाएंगे। इससे आय में बढ़ोतरी होगी और लोग बेहतर भविष्य की कल्पना कर पाएंगे।

द झांँसी पी आर विज्ञापन एजेंसी का डाॅ. संदीप सरावगी ने किया शुभारंभ | New India Times

वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर पारस पाठक ने द झाँसी पी आर विज्ञापन एजेंसी के क्रियाकलापों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह न केवल झांसी में विज्ञापन को सस्ता करेगा। बल्कि झांसी में नई प्रतिभाओं को भी जन्म देगा। इससे लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और झांसी को आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा।झांसी शहर की पहली जनसंपर्क द झाँसी पी आर विज्ञापन एबीसी का प्रारंभ किया गया है।एजेंसी मात्र 200 में झांसी के हर गली मोहल्ले में विज्ञापन करेगी।इसके लिए विभिन्न माध्यमों का प्रयोग किया जाएगा। जोकि झांसी की जनता को बहुत ही कम शुल्क पर उपलब्ध कराए जाएंगे। वही प्रोजेक्ट शाहरुख खान ने बताया कि हमारे टैक्सी चालकों के लिए यह एक रोजगार का जरिया बनेगा इससे तीन परिवारों का भला होगा एक हमारे छोटे व्यापारियों का दूसरा टैक्सी चालकों का और तीसरा हमारे एजेंसी का।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article