पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर ब्लॉक शाखा तिरला में विकासखंड के नवीन संवर्ग के शिक्षकों एवं अन्य विभाग के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदया राधा डावर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से यह मांग रखी गयी कि 1 जनवरी 2005 से बंद पेंशन को यथावत पुनः बहाल की जाए साथ ही पेंशन ग्रैच्युटी, क्रमोन्नति व अन्य लाभ के लिए वरिष्ठता प्रथम नियुक्ति दिनांक से मान्य की जाए। नेतृत्वकर्ता योगेंद्र पांडेय के द्वारा बताया गया कि एन पी एस के तहत वर्तमान में जो शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं उनकी मासिक पेंशन आठ सौ रुपये, हजार रुपये बन रही है ऐसे में नई पेंशन लेने वाले कर्मचारियों को बुढ़ापे में आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है साथ ही जो कर्मचारी दिवंगत हो चुके हैं उनके परिवार को भी किसी तरह का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है तथा पुरानी पेंशन लागू करने में सरकार को कोई आर्थिक भार भी नहीं पड़ रहा है. राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ राज्य में पुरानी पेंशन को बहाल किया जा चुका है तो मध्य प्रदेश में भी इसे लागू किया जाना चाहिए। साथ ही यह भी बताया कि अगर हमारी मांगों का निराकरण नहीं होता है तो 27 मार्च को जिले में एवं 3 अप्रैल को भोपाल में उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में ब्लॉक तिरला से महिला मोर्चा से चित्रा बैरागी, संगीत यादव, कविता मित्तल, राजल वर्मा, मीना राठोड, प्रज्ञा वैष्णव, नम्रता परिहार, भावना बलदिया एवं मनीष शुक्ला, जीवन मकवाने, राकेश जाट, महेश साधु, प्रमोद बैरागी, सुनील बलदिया, हेमन्त प्रजापति, सोहन दिनेश लक्ष्मीनारायण पाटीदार रामेश्वर चौहान गोरधन सोलंकी राज पारगी आदि सभी विभाग से बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। यह बात बुधवार को यहां ज्ञापन सौंपने आए कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों के द्वारा बताई गई।ज्ञापन का वाचन राकेश मुकाती द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article