राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी नगर भाजपा के द्वारा हर मंगलवार को नगर पालिका परिषद में समाधान शिविर लगाया जाता है। कल कुल 27 समस्याओं से संबंधित मामले आए जिसमें से 23 का समाधान सीओ अनीशा खान द्वारा किए गए एवं घरेलू कामकाजी 23 महिलाओं को कार्ड बनवा कर प्रदान किए गए। साथ ही 12 पात्रता राशन पर्ची वितरित की गई ।जिनमें सभी वार्डों की महिला हितग्राही उपस्थित थी।

पूर्व विधायक डॉ भानू राणा ने बताया है कि देवरी नगर के 42 हितग्राहियों की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दूसरी किस्त कल हितग्राहियों के खातों में पहुंच जाएगी शेष 48 बचे हितग्राहियों की किस्त 15 तारीख तक जमा होगी। इसी क्रम में छटवीं डीपीआर के 467 हितग्राहियों में ऐसे 144 हितग्राहियों के एवं सातवीं डीपीआर के 593 नाम भोपाल स्वीकृत होने गई है। नवीन आवास हेतु प्रथम किस्त फरवरी 18 से 20 तारीख के लगभग माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक किलिक के माध्यम से डाली जाना है। महामंत्री सुनील प्रजापति ने बताया है कि विगत दिनों में आवास एवं पात्रता पर्ची की समस्याओं को प्रमुखता से हल कर 12 पात्रता पर्ची, 29 घरेलू कामकाजी महिलाओं को कार्ड बनवा कर वितरित किए गये।
समाधान शिविर में पूर्व विधायक डॉ भानु राणा, सीएमओ रामगोपाल बड़ेरिया, महामंत्री सुनील प्रजापति, नईम खान,मोनू मिश्रा, मंजू पटेल ,अनूप जैन,अनीशा खान, मनु जारोलिया, देवेंद्र पलिया, सहित नगरपालिका का स्टाफ मौजूद रहा।
