भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मनाई राजा भोज की जयंती | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मनाई राजा भोज की जयंती | New India Times

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने स्थानीय दीनदयाल पार्क में बसंत पंचमी पर्व मनाते हुए राजा भोज की जयंती पर उन्हें भी याद किया. सर्व प्रथम माँ सरस्वती जी व राजा भोज के छायाचित्र पर वरिष्ठजनों द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। पूजन पश्चात भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष रमेश सालोडे ने कहा राजा भोज अपने समय के सर्वश्रेष्ठ सम्राट और विलक्षण योद्धा थे। कुछ विद्वान मानते हैं कि महान राजा भोज (भोजदेव) का शासनकाल 1010 से 1053 तक रहा। राजा भोज ने अपने काल में कई मंदिर बनवाए। राजा भोज के नाम पर भोपाल के निकट भोजपुर बसा है। धार की भोजशाला का निर्माण भी उन्होंने कराया था। कहते हैं कि उन्होंने ही मध्यप्रदेश की वर्तमान राजधानी भोपाल को बसाया था जिसे पहले भोजपाल’ कहा जाता था। कार्यक्रम में उपस्तिथ भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने सभी कार्यकर्ताओं को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं व बधाई दी. इस अवसर पर वरिष्ठ विष्णु शर्मा, राजकुमार यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री निखिल साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश्वरी भन्नारे, रंजीता डेहरिया, पार्षद शरद कुरोलिया, रूपेश विश्वकर्मा, रंजना सालोडे, दीपेश जैन, विशेष चौरसिया, अक्कू यादव, अनिरुद्ध बूटा चटर्जी, विभा नागले, सपना पाल, गायत्री धुर्वे, नितेश राजपूत, रानू रसेला, सुमरन वर्मा, महेंद्र सूर्यवंशी, संजय चौरसिया , बंटी अरोरा , गब्बर रघुवंशी , गौरव साहू ,अविशेक पारे, हरिप्रसाद सूर्यवंशी, राहुल मुंगेर, जित्तू सूर्यवंशी, अभिषेक चौरसिया, रोहित मालवीय, गोपी ठाकुर, घनश्याम, गणेश सलोडे, प्रकाश कपूर उपस्तिथ थे। आभार प्रदर्शन पार्षद शरद कुरोलिया ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article