मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर तूमड़ा पंचायत पहुंचे जहां ग्रामीण जनों की समस्याओं को सुना एवं 4 लाख की लागत से 150 मीटर सीसी रोड का भूमि पूजन किया. ग्रामीणजनों के बीच पहुंच कर जनता से संवाद किया एवं समस्यायें सुनीं.

इस दौरान मुख्य रूप किसान मोर्चा उपाध्यक्ष शिवपत राम यदुवंशी, डब्लू यदुवंशी, सरपंच सगनलाल वट्टी, उपसरपंच मनोहर यदुवंशी, सचिव जगराम राठौर, नगर अध्यक्ष ललित, राजकुमार, विष्णु आमरे पंच, रामप्रसाद राठौर, गुरु राठौर, चुन्नीलाल, मुकेश यदुवंशी, कमलनाथ वट्टी, हँसलाल सहित अन्य ग्रामवासियों की उपस्थिति रही.
