मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया नंबर 4 हाई स्कूल रोड पर काली मंदिर स्टेज के पीछे कचरे का अंबार लगा हुआ है जिसके कारण स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां नगर में इन दिनों वैसे ही बीमारी का दौर चला हुआ है। कचरे से गंदगी सहित मच्छरों का प्रभाव अत्याधिक बढ़ने के कारण ग्रामीणों को बीमारी का भय बना हुआ परंतु जिम्मेदार द्वारा इस ओर ध्यान नहीं हर छोटी छोटी चीज के लिए जिम्मेदारों को जागरूक समाचार के माध्यम से करना पड़ता है स्वयं से ही जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान उच्च अधिकारियों को मामले पर संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को जागरूक करने की जरूरत जिससे कि ग्राम वासियों की समस्या का निराकरण हो सके स्वच्छ अभियान भारत के तहत ग्राम पंचायत स्वच्छ और बीमारी मुक्त साफ दिखाई दे शासन प्रशासन लगातार स्वच्छ अभियान के तहत अभियान चला रही परंतु ग्रामीण जिम्मेदारों इसके विपरीत ही दिख रहा है जिससे कि स्वच्छता की धज्जियां उड़ती हुई नजर आ रही।
