यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर जनाब कलुआ खान उस्मानी साहब की नियुक्ति होने पर राजाखेड़ा बाईपास निजाम कॉलोनी में मुस्लिम समाज द्वारा जोर शोर से माला और साफा पहनाकर मुबारकबाद पेश कर बधाई दी गई।
इस मौके पर जनाब कलुआ खान उस्मानी जी ने कहा मैं हमेशा इस पद की गरिमा को रखते हुए पूर्ण ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करूंगा और अल्पसंख्यक समाज के लिए चल रही सभी सरकारी योजनाओं को पहुंचाऊंगा जिससे वो इन सभी योजनाओं का लाभ ले सकें. जैसे अभी अल्पसंख्यक छात्राओं के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना चल रही है जिसमे वर्ष 2020 में जिन छात्राओं की 65% से अधिक है वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसकी आखिरी तारीख 20/10/2021 है। इस मौके पर हाफिज साहब, हाजी अजमेरी, आशिफ उस्मानी, इमरान, अनवर सर, रहीस फारूकी, नौशाद खान, जावेद बैग, रशीद, असगर, जल्लो, नब्बी, बशीर, सलीम, नत्थी, शरीफ, इस्लाम, साइन, सौरभ, गुड्डू, जमील, फरीद, इशब, समीर, सत्तार, बेबी, मुस्ताक, समाज के काफी लोग मौजूद रहे।
