गांधी जयंती पर बहराइच गांधी आश्रम में आयोजित हुए अनेकों कार्यक्रम | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

गांधी जयंती पर बहराइच गांधी आश्रम में आयोजित हुए अनेकों कार्यक्रम | New India Times

गांधी जयन्ती के अवसर पर स्थानीय श्री गांधी आश्रम चरखा द्वारा सूत काटने की प्रकिया एवं पुरस्कार वितरण एवं खादी तथा अन्य स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन एवं उनके प्रयोग तथा बिक्री को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने पहुंचकर गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश भी डाला। उन्होंने खादी वस्त्रों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिक से अधिक खादी वस्तुओं के प्रयोग का आहवान भी किया। जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने सूत कताई भी की।
गोष्ठी में महामण्डलेश्वर रविगिरी जी महाराज ने भी गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इसकेे अलावा अन्य वक्ताओं द्वारा भी गांधी जी व शास्त्री जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर गांधी आश्रम के व्यवस्थापक शिवशंकर शुक्ला, सह व्यवस्थापक ओम प्रकाश शुक्ला, गांधी आश्रम के अन्य स्टाफ, केडीसी के पूर्व हिन्दी के विभागाध्यक्ष डा राधेश्याम पाण्डेय सहित संकल्पा भारती, राजेश्वर सिंह, पथिक जी, दिवाकर मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, रमेश मिश्रा, गणमान्य व संभ्रान्तजन, समाजसेवी मौजूद रहे।
इसी प्रकार गांधी जयन्ती समारोह का शुुभारम्भ प्रातः एनसीसी कैडेट द्वारा प्रभातफेरी से हुआ। सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात सभी कार्यालयों, विद्यालयों और दूसरी संस्थाओं में महात्मा गॉंधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया। राजकीय बालिका इण्टर कालेज एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन में छात्रों एवं छात्राओं द्वारा आज के परिप्रेक्ष्य में महात्मा गॉधी जी के जीवन से सम्बन्धित चित्रकला एवं उनके विचारों की प्रतियोगिता, तारा गर्ल्स इण्टर कालेज में छात्राओं द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा गॉधी इण्टर कालेज में वर्तमान परिवेश में सत्य एवं अहिंसा का महत्व विषयक निबन्ध तथा गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी विश्राम कक्ष में महात्मा गॉंधी जी के विचारों एवं आदर्शों के सम्बन्ध में विचार गोष्ठी भी आयोजित की गयी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article