गांधी मंदिर में मनाई गई गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं जनपद अध्यक्ष आंचल आठया | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

गांधी मंदिर में मनाई गई गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं जनपद अध्यक्ष आंचल आठया | New India Times

2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंति व लाल बहादुर शास्त्री जयंति के उपलक्ष्य पर देवरी नगर के रजक समाज द्वारा महाकाली वार्ड देवरी में बने ऐतिहासिक गांधी मंदिर में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस समारोह संपन्न हुआ. जिसमें मुख्य अतिथि जनपद पंचायत की अध्यक्ष सुश्री आंचल आठया रहीं. कार्यक्रम में अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया व कार्यक्रम में गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी सहित गरीबदास रजक के जयकारे लगाए गए. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष आंचल ने कहा कि हम सभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पद् चिन्हों पर व अहिंसा के विचारों पर चल कर सीख लेना चाहिये. राष्ट्रपिता ने कहा है कि व्यक्ति की पहचान उसके कपड़े से नहीं उसके चरित्र से होती है व उनके द्वारा कहा गया है कि इस दुनिया को शांति और अहिंसा का पाठ पढाने की दिशा में महात्मा गांधी जी का योगदान सामानांतर है. उनकी शिक्षा यही है कि, सभी प्रकार के संघर्ष का समाधान अहिंसा से किया जाये साथ ही उनका कहना था कि व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है इसलिये उनके बताये पद चिन्हों पर चलने से ही मानव जीवन सफल होगा साथ ही इस विश्व में प्रत्येक बड़ी और छोटी समस्या का समाधान शांति और अहिंसा से निकाला जाये ताकि लोगों के रहने के लिए बेहतर माहौल का निर्माण किया जा सके.
इस दौरान कार्यक्रम में गांधी मंदिर के संस्थापक स्व. गरीबदास रजाक की वंशज पुत्रों द्वारा आयोजित समारोह में अनंतराम रजक, जसवंत रजक, शिक्षक गांधी भक्त राजू दीक्षित, दामोदर रजक, नितिन ठाकुर पत्रकार, प्रवीण पाठक, पत्रकार चंद्रशेखर रजक, राजा रजक, अरविंद रजक, विवेक रजक, अर्जुन रजक, कमलेश महेश, घनश्याम, रोहित, मोहित, रोहित वीरेंद्र, गोरी रजक, आदि उपस्थित रहे. इसके बाद गांधी भक्त राजू दीक्षित द्वारा प्रसाद स्वरूप लड्डू वितरित किए गए. अंत में कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानीय जनों का आभार प्रकट किया गया.

By nit