आवारा कुत्तों का हमला: 11 साल की बच्ची की मौत, क्षेत्र में आक्रोश | New India TimesCREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 82?

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (मप्र), NIT:

आवारा कुत्तों का हमला: 11 साल की बच्ची की मौत, क्षेत्र में आक्रोश | New India Times

ककरा क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने 11 वर्षीय मासूम पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने पिता के साथ खेत पर गई थी और सब्जी तोड़ने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान चार्जिंग स्टेशन के पास 5-6 आवारा कुत्तों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।
गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका अपने परिवार में पांच बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग के चिकित्सक डॉ. मेराज अहमद के अनुसार, बच्ची को अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसके शरीर पर कुत्तों के काटने के कई गहरे घाव थे और काफी खून बह चुका था। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। कई बार नगर निगम से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए जल्द से जल्द विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
नगर निगम के नगर आयुक्त से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article