सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों का निराकरण पूरी गंभीरता के साथ करें, 17 सितंबर से टीकाकरण महाअभियान शुरू होगा: कलेक्टर | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों का निराकरण पूरी गंभीरता के साथ करें, 17 सितंबर से टीकाकरण महाअभियान शुरू होगा: कलेक्टर | New India Times

कलेक्टर श्री संजय कुमार ने समय सीमा के पत्रों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों के निराकरण में पूरी गंभीरता दिखायें। प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन पत्र का परीक्षण कर निराकरण की कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री कुमार सोमवार को न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में समय सीमा के पत्रों की समीक्षा के दौरान जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री एके चाॅदिल सहित जिला अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। कलेक्टर ने समय सीमा के पत्रों की मसीक्षा के दौरान सीएम प्रकोष्ठ एवं सीएस प्रकोष्ठ से प्राप्त होने वाले आवेदनों की भी समीक्षा की।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कई समस्यायें ऐसी होती है जिनका अन्य विभागों के समन्वय एवं चर्चा के माध्यम से निराकरण किया जा सकता है। ऐसी समस्याओं के मामले में अधिकारी आपसी संबंध एंव चर्चा से निराकृत करें। उन्होंने उज्जवला-2 की समीक्षा करते हुए कहा कि सहरिया परिवारों की महिला मुखिया जिन्हें आहार योजना के तहत् एक हजार रूपये की राशि प्रदाय की जा रही है। उन परिवारों को इस योजना के तहत् गैस कनेक्शन का लाभ दिलाने हेतु प्रकरण तैयार करायें जाए। उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण का महा अभियान शुरू किया जायेगा। जिसमें शेष रहे लोगों को टीके लगाये जायेंगे। ऐसे लोग जो माईग्रेट कर चुके है उनकी सूची पृथक से तैयार की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्रता पर्ची प्राप्त उपभोक्ताओं को खाद्यान का वितरण भी सुनिश्चित करें। ऐसे निःशुक्त, अशक्त उपभोक्ताओं को घर पर खाद्यान वितरण एवं जिनके अगूठे के निशान बायो मैट्रिक मशीन पर प्रदर्शित नहीं हो रहे है। ऐसे उपभोक्ताओं को उनके उत्राधिकारी को प्रदाय किया जाना सुनिश्चित करें। इनकी भी पृथक से सूची तैयार की जाए।
कलेक्टर ने अवैध खनिज का उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने के खनिज विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने भू-माफियो के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए अंकुर अभियान की भी समीक्षा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article