स्व. डॉ. विमल जैन की स्मृति में नोबल फॉउंडेशन ने तलासरी में किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन | New India Times

सुभाष पांडेय, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

स्व. डॉ. विमल जैन की स्मृति में नोबल फॉउंडेशन ने तलासरी में किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन | New India Times

भाईंदर पश्चिम स्थित नाकोड़ा अस्पताल के जाने माने डॉक्टर स्वर्गीय विमल जैन की स्मृति में पालघर जिला स्थित तलासरी के गांव वड़वली नेशनल हाइवे क्रमांक-8 के समीप अल-कैन फैक्टरी के प्रांगण में सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था नोबल फॉउंडेशन के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष विजय कृष्णदास पारीख ने कान, नाक, गला (ईएनटी) से संबंधित सरकारी नियमों को ध्यान में रखकर एवं शोसल डिसटनसिंग के तहत दो दिवसीय निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

स्व. डॉ. विमल जैन की स्मृति में नोबल फॉउंडेशन ने तलासरी में किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन | New India Times

गौरतलब है कि भाईंदर के जाने माने डॉक्टर विमल जैन की लगभग एक वर्ष पूर्व ह्र्दयगति रुकने से उनका अकास्मिक देहांत हो गया था। उनके जन्मदिन 12 सितंबर को तलासरी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयोजक उद्योगपति व कर्मठ समाजसेवक अल-कैन एक्सपोर्ट के मालिक विजय पारीख के स्वर्गीय डॉ. विमल जैन बहुत अच्छे मित्र थे। भाईंदर के आर.एस. अस्पताल के संचालक सेवाभावी डॉ. नरेंद्र शर्मा (सर्जन) के नेतृत्व में इस निःशुल्क जांच चिकित्सा शिविर में ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम ने भाग लिया। इससे पहले भाईंदर पूर्व व भाईंदर पश्चिम में नोबल फॉउंडेशन द्वारा निःशुल्क एवं रियायत दर में दवाखाना कंटीन्यू चल रहा है। चिकित्सा-व्यवस्था का कार्यभार अविनाश करवट, नानेश शानवार, रूपेश पालमकर, परशुराम लोधिया ने निभाया। ऐसी जानकारी प्रतिष्ठित अल कैन इंटरनेशनल कंपनी के प्रोपराइटर व ‘ नोबल फॉउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष विजय कृष्णदास पारीख ने दी है।

By nit

One thought on “स्व. डॉ. विमल जैन की स्मृति में नोबल फॉउंडेशन ने तलासरी में किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article