ड्राई राशन में खराब दाल की शिकायत का डीएम ने लिया संज्ञान, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे डीएम, झूठी शिकायत पर सीडीपीओ के विरूद्ध होगी कार्रवाई | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

ड्राई राशन में खराब दाल की शिकायत का डीएम ने लिया संज्ञान, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे डीएम, झूठी शिकायत पर सीडीपीओ के विरूद्ध होगी कार्रवाई | New India Times

बहराइच जिला के तहसील महसी की बाल विकास परियोजना अधिकारी सीमा ईज़राइल के माध्यम से यह शिकायत प्राप्त होने पर कि ड्राई राशन वितरण हेतु प्राप्त होने वाली दाल की गुणवत्ता खराब है। दाल की गुणवत्ता के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा अधिकारियों की टीम के साथ विकास खण्ड मुख्यालय महसी स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर छापेमारी की कार्यवाही की गयी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महसी एस.एन. त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी जी.डी. यादव, बी.डी.ओ. महसी वीरेन्द्र यादव, अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा व खाद्य अधिकारियों की टीम मौजूद रही।
छापेमारी की कार्यवाही के दौरान प्रथम दृष्टया दाल की गुणवत्ता ठीक पाई गयी अलबत्ता परिवहन के कारण प्लास्टिक के बैग्स में पैक दाल के कुछ पैकेट अवश्य खराब हुए थे। जबकि दाल की गुणवत्ता ठीक मिली। दाल के निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारियों की टीम को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी पैकेटों की जांच कर लें और जो पैकेट खराब हों उनको हटा दिया जाये। दाल की गुणवत्ता के सम्बन्ध में शिकायत सत्य न पाये जाने पर जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने सी.डी.पी.ओ. के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने के साथ-साथ नेफेड के प्रतिनिधि को भी कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि नियमानुसार ड्राई राशन का वितरण सुनिश्चित करायें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article