मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने आयुर्वेद चिकित्सालय कैंथरी एवं यूनानी, राजाबेटी आयुर्वेद चिकित्सालय धौलपुर का किया औचक निरीक्षण | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने आयुर्वेद चिकित्सालय कैंथरी एवं यूनानी, राजाबेटी आयुर्वेद चिकित्सालय धौलपुर का किया औचक निरीक्षण | New India Times

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चेतन चौहान ने राजकीय आयुर्वेद औषधालय कैंथरी एवं राजाबेटी राजकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय धौलपुर व यूनानी जिला चिकित्सालय धौलपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने रोगी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, कर्मचारी उपस्थिति पंजिका, गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं, आँचल प्रसूता योजना, पंचकर्मा सहित अन्य जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा केंद्र पर चल रहे वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली और मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जुकाम, खांसी व बुखार की दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रोगी रजिस्टर की जांच कर प्रतिदिन आने वाले रोगियों की संख्या व बीमारीवार मरीजों की संख्या को जाना और आवश्यक निर्देश दिए। डॉ राकेश कुमार शर्मा ने आयुर्वेद दवाओं लवंगादीवटी, लघु विषगर्भ तेल, तालिसादि चूर्ण सहित काढ़ा और अन्य आयुर्वेदिक दवाइयों के बारे में जाना और पंचकर्म एवं योग द्वारा आयुर्वेदिक दवाओं पर आधारित पंचकर्म योग द्वारा बुखार आदि का इलाज के बारे में जाना और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी बिना वैक्सीनेशन के ना रहे इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार करें। उन्होंने घर घर औषधीय गुणों वाले पौधों जिनमें अश्वगंधा, नीमगिलोय, कालमेघ, तुलसी आदि के वितरण के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आरोग्य समिति के गठन के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र की समस्याओं को सुना जिसमें छत एवं भवन आदि की मरम्मत करवाने के कार्यों से चिकित्सा अधिकारियों ने अवगत कराया। इस अवसर पर एसडीएम ललित कुमार मीणा, विकास अधिकारी अनूप रावत, डॉ भगवान दास शर्मा, डॉ राकेश कुमार शर्मा, डॉ प्रज्ञानदीप वर्मा, कैंथरी सरपंच अजयकांत शर्मा, वरिष्ठ कंपाउंडर राजदास, वैक्सीनेशन सेंटर पर कार्यरत एएनएम अनुराधा, अमित कुमार, अध्यापक राधाचरण सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article