मामूली विवाद में दबंगों द्वारा एक आदिवासी युवक को पिकप से घिसटकर मार डालने से आदिवासी समुदाय में फैला हुआ है आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम दिया गया ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

मामूली विवाद में दबंगों द्वारा एक आदिवासी युवक को पिकप से घिसटकर मार डालने से आदिवासी समुदाय में फैला हुआ है आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम दिया गया ज्ञापन | New India Times

मध्यप्रदेश के नीमच जिले में 26 अगस्त 2021 को कन्हैयालाल उर्फ काना नामक युवक को मामूली विवाद में दबंगों ने पिकप से घिसटकर मारपीट की जिससे युवक की मौत हो गई. उक्त घटना से आदिवासी समाज में आक्रोश व्याप्त है। ऐसी घटना कहीं ना कहीं मानवता को शर्मसार करने वाली है, इस घटना की सीबीआई जांच हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले उसके लिए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम तिरला थाने पर ज्ञापन दिया गया। आदिवासी एकलव्य संगठन धार के नेतृत्व में जिला महामंत्री प्रहलाद मकवाना, संभाग अध्यक्ष रवि मेड़ा, दिलीप मकवा, बख्तावर सिंह डावर, रवि मेड़ा, राधेश्याम कटारे, राहुल गावड़, दिनेश डाबी, जगदीश मकवाना, बबलू डावर, शंकर मोहरे, कमरू भाबर, शोभाराम मोहरे, बक्तावर सिंह डावर, शंकर डोडवे, मुकेश सिंगार, सुनील मोहरे, उदय सिंह आदि मौजूद थे. ज्ञापन का वाचन शंकर मोहरे ने किया.

उक्त जानकारी जिला महामंत्री प्रहलाद मकवाना ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article