अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

श्रावण के पवित्र माह में नागरिकों ने आस्था को दरकिनार करते हुए शनिवार की सुबह मुंबई आगरा महामार्ग स्थित दहिवद ग्राम निकट मांगुर मछलियों से भरा ट्रक पलटी होने पर स्थानीय लोगों ने जी भर कर मछलियों को लूटा. मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर नागरिकों को घटना स्थल से खदेड़ा और सड़क से मछलियां त्रिपाल में भरकर वाहन चालक को सौंपा. बता दें कि फूड एंड ड्रग्स विभाग ने मांगुर मछली पर प्रतिबंध लगाया है लेकिन इसके बावजूद बड़े पैमाने पर यह प्रतिबंधित मछलियां मध्यप्रदेश और राजस्थान के इलाकों में सप्लाई की जा रही हैं। शिरपुर स्थित भारत सर्विसिंग सेंटर आमोदा में इन मछलियों को जिंदा रखने के लिए ट्रक में पानी बदला जाता है.

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MH 43 BG 6399 मुंबई से मछलियों को लादकर बिक्री करने के लिए इंदौर जाने के लिए शुक्रवार की रात को निकला था।शनिवार की सुबह शिरपुर तालुका के दहीवद गांव के पास चोपड़ा मोड़ के पास मछलियों से भरा आयशर ट्रक स्पीड ब्रेकर पर असंतुलित होकर पलटी हो गया जिसके चलते इंदौर मुंबई महामार्ग पर मछलियों से सड़क और खेत खलियान भर गए और चारों दिशा में मछली फैल गई जिसे लूटने के लिए स्थानीय ग्रामीणों में होड़ मच गई जिसके हाथ में जो लगा उसने मछली उठाकर घर की ओर दौड़ पड़ा. इस दौरान लोगों को श्रावण माह की पवित्रता का भी ध्यान नहीं रहा. वाहन चालक दल के सदस्यों ने लोगों को मना किया किंतु उनकी बात की किसी ने परवाह ना करते हुए लोगों ने जी भर कर सड़क से मछलियों को लूटा.
सूचना मिलते ही पुलिस ने भीड़ को हटाना शुरू किया। पलटी हुई आयशर को क्रेन की मदद से फिर से उठा कर सड़क पर खड़ा किया गया। ट्रक में लगे तिरपाल में पानी भरा सड़क और खेतों में बिखरी मछलियां उसमें भरी गई. गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. इस अवैध कारोबार पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग स्थानीय निवासियों ने ज़िला प्रशासन और पुलिस से लगाई है। अब देखना यह है कि पुलिस इस ट्रक चालक और सप्लायर तथा मालिक पर क्या कार्यवाही करती है?
