जिले का पहला एनपीए मुक्त होने पर ग्राम रानीपुरा हुआ सम्मानित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

जिले का पहला एनपीए मुक्त होने पर ग्राम रानीपुरा हुआ सम्मानित | New India Times

म.प्र. ग्रामीण बैंक एवं म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से विकासखंड तिरला के ग्राम रानीपुरा को धार जिले का प्रथम एनपीए मुक्त ग्राम हेतु सम्मानित किया गया। ग्राम रानीपुरा में आयोजित सम्मान कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम ग्रामीणों द्वारा मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री एमएस यादव एवं मानव संसाधन अधिकारी श्री संदीप प्रभाकर गुप्ते का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। विगत वर्षों के दौरान मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा तिरला के द्वारा विकासखंड तिरला के ग्राम रानीपुरा में कुल 11 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ऋण वितरण किया गया था जिसमें से 8 हितग्राही ऋण राशि की अदायगी नहीं करने के कारण एनपीए की श्रेणी में आ गए थे, इन खाताधारकों को नियमित करने हेतु मप्र ग्रामीण बैंक व मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टाफ द्वारा मार्च 2021 की समाप्ति के पूर्व लगातार एनपीए हितग्राहियों के साथ बैठक कर उन्हें समझाइश दी गई कि उनका खाता बिगड़े नहीं इसको दृष्टिगत रखते हुए कई बार बैठक करने के बाद 8 हितग्राहियों के शेष बचे हुए ऋण की अदायगी करवाते हुए नियमित किया गया जिससे हितग्राहियों की सिविल स्कोर में वृद्धि दर्ज की गई जो भविष्य में अन्य ऋण लेने के लिए हितग्राहियों को लाभदायक साबित होगी। इसी के तहत ग्राम रानीपुरा में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस सम्मान समारोह में जो हितग्राही एनपीए से नियमित हुए हैं उनका पुष्पहार पहनाकर व उपहार देकर सम्मान किया गया साथ ही मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक को विशेष सहयोग देने हेतु म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के विकासखंड प्रबंधक राकेश सिंह तोमर, श्रीमती स्वाती जैन एवं श्री रघुनाथ सिंह परमार को उनके योगदान को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक श्री यादव एवं श्री गुप्ते द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम रानीपुरा के ग्रामीणजन, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा तिरला के शाखा प्रबंधक श्री जितेंद्र कौवे, केशियर श्री सत्य प्रकाश ठाकुर एवं श्री शुभम वर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन शाखा प्रबंधक श्री जितेंद्र कौवे द्वारा किया गया एवं आभार केशियर श्री सत्य प्रकाश ठाकुर द्वारा मना गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article