मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार थाने में मार्ग की जांच के दौरान मृतक के परिजन पिता एवं अन्य गवाहों के कथन लेख किए गए जिसमें मृतक महेंद्र की पत्नी हमेशा छोटी-छोटी बात को लेकर महेंद्र से विवाद करती थी, बात-बात पर मायके जाने की बात करती थी, तेरे साथ नहीं रहना एवं हर आवश्यक सामान की आपूर्ति करने के बाद भी पूर्ति नहीं करने का बोल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी. मृतक के पहनने हुए पेंट के जेब में सुसाइड नोट मिला था जिसमें लेख है कि मेरी मौत का कारण मेरी पत्नी है. श्रद्धा नामदेव पति महेंद्र नामदेव जो कि मार्ग सदर की संपूर्ण जात से है के खिलाफ जुन्नारदेव थाने में धारा क्रमांक 306 के तहत मामला कायम किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय की शरण में भेजा गया है. मामले की जांच एसडीओपी शिव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी द्वारा की जा रही है।
