इंदौर में चूड़ी बेचने वाले युवक के साथ मारपीट करने वालों के विरूद्ध यदि समय रहते प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई होती तो शायद हाटपिपल्या, नेमावर (देवास), नीमच में माॅबलिंचिग जैसी घटना घटित नहीं होती: विधायक आरिफ मसूद | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

इंदौर में चूड़ी बेचने वाले युवक के साथ मारपीट करने वालों के विरूद्ध यदि समय रहते प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई होती तो शायद हाटपिपल्या, नेमावर (देवास), नीमच में माॅबलिंचिग जैसी घटना घटित नहीं होती: विधायक आरिफ मसूद | New India Times

मध्य प्रदेश में इस वक़्त कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। जगह जगह माॅबलिंचिंग की जा रही है लेकिन सरकार द्वारा कोई ठोस क़दम नहीं उठाया जा रहा है। इसी को देखते हुऐ आज कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन का घेराव कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है।
इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है वहीं शिवराज सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते माॅबलिंचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं नीमच में आदिवासी कन्हैया भील नामक युवक को ट्रक से बांधकर घसीटा गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसी प्रकार इंदौर में एक चूड़ी बेचने वाले के साथ और देवास के हाटपिपल्या में एक तोस, ज़ीरा बेचने वाले के साथ हाल ही में माॅबलिंचिंग की घटनाएं हुई है इससे यह प्रतीत होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि आज दिनांक 28/08/2021 को नीमच के सिंगोली थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवक कन्हैया भील को वाहन में बांध कर बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। दिनांक 26/08/2021 को देवास जिले के हाटपिपल्या में एक फेरी वाला जो फेरी कर तोस जीरा बेचने का कार्य करता है से उसका आधारा कार्ड माॅगा गया, आधार कार्ड ना दिखाने पर उसके साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई मारपीट की गई। क्या अब मध्यप्रदेश में व्यापारियों, फेरी वालो को अपना आधारा कार्ड दिखा कर ही व्यापार करना होगा ? निश्चित ही मध्यप्रदेश राज्य में ऐसी परम्परा कभी नहीं रही।

इंदौर में चूड़ी बेचने वाले युवक के साथ मारपीट करने वालों के विरूद्ध यदि समय रहते प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई होती तो शायद हाटपिपल्या, नेमावर (देवास), नीमच में माॅबलिंचिग जैसी घटना घटित नहीं होती: विधायक आरिफ मसूद | New India Times

अभी हाल ही में इंदौर में एक चूड़ी बेचने वाले युवक के साथ भी इसी प्रकार मारपीट की घटना को अंजाम देने वालों के विरूद्ध यदि शासन समय रहते कड़ी कार्यवाही कर देता और शासन के मंत्री सोशल मीडिया के माध्यम से मारपीट करने वालों का हौसला नहीं बढ़ाते तो शायद हाटपिपल्या, नेमावर (देवास), में दलित परिवार की हत्या एवं आज नीमच में माॅबलिंचिग जैसी घटना घटित नहीं होती।

आगे कहा कि यह कि शासन के मंत्री व प्रवक्ताओं को आगे बढ़कर प्रदेश की जनता को आश्वस्त करना था कि मध्यप्रदेश में साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी ना कि घटना में शामिल आरोपियों का पक्ष लेना चाहिए था। उनकी शह की वजह से ही हाटपिपल्या, नेमावर (देवास) तथा आज नीमच में भीड़ तंत्र द्वारा एक आदिवासी युवक को जान से मार दिया जाता, इतने अल्प समय अंतराल में मध्यप्रदेश में बार-बार माॅबलिंचिंग की घटनाओं की पुनरावृत्ति होना राज्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

आगे विधायक आरिफ मसूद ने कहा इनसब मॉबलिंचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वालों पर एनएसए की कार्यवाही कर सीबीआई जांच की जाना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article