मारपीट के बाद फांसी पर लटका कर महिला की हत्या | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र) NIT:

मारपीट के बाद फांसी पर लटका कर महिला की हत्या | New India Times

शुक्रवार की सुबह मोहाडी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ बरामद होने से शहर में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुँची पुलिस ने पेड़ से महिला का शव उतार कर पोस्टमार्टम कराने ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया है. मृतक की महिला के चेहरे पर जख्म के निशान है.स्थानीय लोगों ने हत्या का संदेह जताया है.
इससे पहले भी इसी इलाके में एक महिला को जंगल में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था जिसकी जांच और अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस अभी तक नाकाम रही है. फिर अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला की हत्या कर इलाके में सनसनी फैला दी है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह एक चालीस वर्षीय महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ है और महिला की मौत हो गई.इस सूचना पर पुलिस की आला अधिकारी बोरवीर परिसर के गड़ताड बारी निकटवर्ती जंगल में एक पेड़ पर लटकी है. जिससे किसी अज्ञात व्यक्ति ने साड़ी से फांसी पर लटका दिया है। मृतक महिला के चेहरे पर जख्म के निशान है जिसके चलते हत्या होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है. जांच पड़ताल में पुलिस ने संदेह जताया है कि अज्ञात महिला उसके पहनावे के अनुसार आदिवासी हो सकती हैं. पुलिस ने पंचनामा कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article