किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भुसावल के खिलाड़ियों की मिली सफलता | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भुसावल के खिलाड़ियों की मिली सफलता | New India Times

अहमदनगर में आयोजित राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भुसावल के एथलीटों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. अहमदनगर शहर में वाको इंडिया किक बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का हाल ही में आयोजन किया गया था. प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर चयन का परीक्षण करने के लिए किया गया था. इसमें भुसावल तालुका के विक्ट्री सेल्फ डिफेंस क्लासेस के खिलाड़ियों ने दक्षता हासिल की है.  विजेता खिलाड़ी हैं- प्रथम दिलीप आव्हाड (53 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक), मयूर संतोष हिवारे (57 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक), महेश अरुण खरात (61 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक) और सिद्धार्थ दीपक सपकाले (65 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक) प्राप्त किया. लड़कियों में प्रज्ञा अन्ना शिंदे (50 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक), सानिया राकेश बागान (55 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक), शुभांगी सिद्धार्थ सहरे (72 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक) और 40 किग्रा भार वर्ग में सरिता सहरे शामिल थे. इन सभी पुरुष और महिलाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया था.
विक्ट्री सेल्फ डिफेंस क्लासेस के कोच महेश कमलाकर तायडे, नितिन जे अदकमोल, टीम के कोच प्रशांत मकासारे और राकेश अगरकर ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया था. आरपीआई जिलाध्यक्ष राजेश बग्गन, किरण गायकवाड़, विक्की गायकवाड़, सचिन गायकवाड़, अमन भालेराव, अभिषेक भालेराव और विशाल लाहोने ने विजेताओं को बधाई दी है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article