गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कोरोना से पीड़ित बच्चों के उपचार हेतु जिला चिकित्सालय के नवीन भवन में नवनर्मित शिशु रोग कोविड-19 पीडियाट्रिक नवजात शिशु इंटेंकेयर यूनिट पीआसीयू एण्ड एनआईसीयू शिशु कोविड वार्ड का शुभारंभ किया।
गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने वार्ड का शुभारंभ उपरांत वार्ड का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मेडिकल काॅलेज दतिया के डीन डाॅ. राजेश गौर ने बताया कि इस वार्ड में बच्चों के लिए 20 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है इसमें वेंटीलेटर, मल्टीपेड के साथ ही 24 घंटे चिकित्सकों एवं नर्सिग स्टाॅफ की व्यवस्था की गई है। वार्ड में आक्सीजन मास्क, वेंटीलेटर आदि उपकरणों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक बिस्तर पर पाइप द्वारा लिक्विड आक्सीजन की भी व्यवस्था की गई है।
दो अत्याधुनिक मशीनों का किया लोकार्पण
गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने जिला चिकित्सालय के नवीन भवन में स्तन कैंसर जांच हेतु मैमोग्राफी मशीन एवं लंग्स इन्फेक्शन मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर गृह मंत्री ने कहा कि जिला चिकित्सालय को 1 करोड़ 25 लाख की लागत की स्टाल हुई अत्याधुनिक मैमोग्राफी मशीन के माध्यम से छाती कैंसर की जांच आसानी से हो सकेगी। इसका लाभ जिले की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्पाईडोमीटर एण्ड़ बाॅडी प्लेथिस्मोग्राफी (फेफड़ों की जांच करने की मशीन) से भी लोगों को सांस, दमा आदि बीमारियों की जांच एवं उपचार में काफी उपयोग साबित होगी। इसका भी लाभ लोगों को मिलेगा।
इस दौरान दतिया मेडीकल काॅलेज सहायक प्राध्यापक डाॅ. एसएस चंदानी ने बताया कि मैमोग्राफी मशीन के लग जाने से महिलाओं में बे्रस्ट कैंसर एवं गठाानों की जांच आसानी से हो सकेगी। जिससे मरीजों का त्वरित एवं समय पर सही उपचार किया जा सकेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, पूर्व विधाायक डाॅ. आशाराम अहिरवार, पूर्व विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल सर्वश्री गिन्नी राजा, सनत पुजारी, विपिन गोस्वामी, प्रशांत ढेंगुला, पंकज गुप्ता, बलवीर कुशवाहा, बलदेव राज बल्लू, अतुल भूरे चैधरी, मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आरबी कुरेले, सिविल सर्जन डाॅ. केसी राठौर, डाॅ. प्रदीप मौजूद रहे।
