अतीश दीपंकर, कहलगांव/भागलपुर (बिहार), NIT:

भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के त्रिमुहन में गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती में चेकिंग के दौरान सैकड़ों बोतल शराब बरामद किया गया। शराब ले जा रहे टैंपू को भी पुलिस ने जप्त किया है साथ ही इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
इस संबंध में पूछे जाने पर कहलगांव थाना प्रभारी श्रीकांत भारती ने बताया कि शराब कारोबारी चेकिंग के दौरान भागने लगे थे लेकिन पुलिस ने उन शराब कारोबारियों को पकड़ लिया। उन लोगों के पास से 381 बोतल झारखंड निर्मित शराब जप्त किया गया साथ ही टैंपू को भी जप्त किया गया एवं तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
