सत्येन्द्र ठाकुर को हम फाउंडेशन भारत द्वारा सर्वश्रेष्ठ समाजसेवा के लिये स्वामी विवेकानंद अलंकरण पुरस्कार से किया गया सम्मानित | New India Times

मो. मुजम्मिल, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सत्येन्द्र ठाकुर को हम फाउंडेशन भारत द्वारा सर्वश्रेष्ठ समाजसेवा के लिये स्वामी विवेकानंद अलंकरण पुरस्कार से किया गया सम्मानित | New India Times

पीड़ित मानवता की सेवा के पवित्र सामाजिक सरोकार के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहे हम फाउंडेशन भारत की एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा में किया गया. परासिया रोड स्थित अपनी रसोई में दो सत्रों में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रूप में हम फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. निशिकांत चौधरी उपस्थित रहे. इस कार्यशाला की अध्यक्षता हम फाउंडेशन भारत के प्रदेश अध्यक्ष के.पी. राही (सेवानिवृत्त आईएएस) के द्वारा की गई। हम फाउंडेशन भारत के जिलाध्यक्ष हिमाचल ठाकुर जी ने बताया कि इस कार्यशाला में विशेष अतिथि के रूप में हम फ़ाउंडेशन भारत के प्रदेश समन्वयक खेमराज तीतरे जी, प्रमेश शंकर शर्मा जी (प्रांतीय अध्यक्ष, महाकौशल प्रांत), ठाकुर तरुनेंद्र सिंह जी (प्रदेश सह संगठन मंत्री) की भी गौरवमयी उपस्थिति रही। इस कार्यशाला में हम फाउंडेशन भारत के महाकौशल प्रांत सेवा प्रमुख शासकीय अधिवक्ता सत्येन्द्र ठाकुर को मध्यप्रदेश में सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्यों के लिये हम फाउंडेशन के सर्वोच्च पुरस्कार स्वामी विवेकानंद अलंकरण से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर हम फाउंडेशन के जिला महामंत्री संजय जैन जी, नितेश गुप्ता जी, विनीत साहू जी, पुरी साहब जी, गणेश रघुवंशी जी, सुनील पांडेय जी, श्रीमति शशि शुक्ला जी, श्रद्धा नेमा जी, गीता जैन जी, मनीष बत्रा जी, सनी मालवी जी, मनोज राजपूत जी व छिंदवाड़ा जिले की समस्त इकाइयों सहित महिला संस्कृत एवं युवा विवेकानंद शाखाओ के अध्यक्ष, सचिव, जिला कार्यकारिणी के समस्त सम्मानित सदस्य, प्रांतीय व राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article