मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विगत 2 वर्षों से कोरोना संक्रमण के चलते छिंदवाड़ा से परिचालन होने वाली ट्रेन पूर्णता बंद है, देश में विभिन्न स्थानों से ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ हो चुका है. छिंदवाड़ा जिले से चलने वाली ट्रेनें परिवहन एवं व्यापारिक दृष्टि को ध्यान में रखते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. इन ट्रेनों से व्यापारियों, विद्यार्थीयों, आम नागरिकों को भी सफर इन ट्रेनों से करते हैं बंद होने के कारण पूरे जिले को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है एवं छिंदवाड़ा का संपर्क देश के अन्य भागों से लगभग टूट चुका है जिले के समस्त तहसील एवं गांव का व्यापारिक स्तर दयनीय स्थिति में है इसी को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष रफीक खान, ग्रामीण अध्यक्ष बिंदर सा सलाम, मोहम्मद ताहिर सहित आम आदमी पार्टी के समर्थक द्वारा जुन्नारदेव स्टेशन में रेलवे मास्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
