राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रारंभ की अनिश्चितकालीन हड़ताल, नियमित कर्मचारियों का न्यूनतम 90% वेतनमान की उठाई मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रारंभ की अनिश्चितकालीन हड़ताल, नियमित कर्मचारियों का न्यूनतम 90% वेतनमान की उठाई मांग | New India Times

वर्तमान में सारा विश्व कोविड-19 संक्रमण के दौर से गुजर रहा है ऐसे में लगातार अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले कोरोना योद्धा वर्तमान में किसी भगवान से कम नहीं हैं जो लगातार इस महामारी के दौर में भी स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर जारी रखे हुए हैं. वर्तमान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दी है जहां इन कर्मचारियों की इकलौती मांग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों का न्यूनतम 90% वेतनमान प्रदाय किए जाने की मांग उठाई है, उक्त आशय का मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन वित्त संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश शासन के नाम का ज्ञापन स्थानी अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय जुन्नारदेव में तहसीलदार को सौंपा गया. ज्ञापन में जुन्नारदेव के समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांग की है कि उन्हें नियमित कर्मचारियों के न्यूनतम 90% वेतन का भुगतान किया जाए साथ ही पत्र में बताया गया कि 5 जून 2018 से कार्यरत यह सभी कर्मचारी लगातार महामारी के समय अपनी सेवाएं अनवरत दे रहे हैं वर्तमान में संक्रमण के चलते कई कर्मचारी कोरोना महामारी से जान गवा बैठे हैं एवं कई कर्मचारी संक्रमित हुए हैं जिनसे उनके परिजन भी संक्रमित होकर जान गवा बैठे हैं ऐसे में शासन प्रशासन द्वारा बीते वर्ष समस्त कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों का न्यूनतम 90% वेतन भुगतान संबंधी आदेश पारित किए गए थे किंतु आज तक उक्त आदेश पर अमल न किए जाने के कारण अब सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य है समस्त कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान प्रभावित होने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों पर पड़ने वाले विपरीत प्रभावों के लिए शासन प्रशासन की संपूर्ण जिम्मेदारी होने की बात भी कही है सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने धरना देकर ज्ञापन सौंपा ज्ञापन सौंपने के दौरान लक्ष्मण उईके अध्यक्ष, डॉ रूपेश उईके, डॉ राजकुमार झड़ाने, सुभाष चौरासे, प्रकाश चंदेल, वर्णित सोनी, आकांक्षा साहू, शोभा मालवीय, वेद प्रकाश साहू, रेखा धुर्वे, अनिल दत्त भोंडेकर सहित विकासखंड के समस्त एनएचएम अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article