सोशल मीडिया की समाज में सकारात्मक भूमिका पर वेबिनार का हुआ आयोजन | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, ब्यूरो चीफ, बीकानेर (राजस्थान), NIT:

सोशल मीडिया की समाज में सकारात्मक भूमिका पर वेबिनार का हुआ आयोजन | New India Times

सकारत्मकता को समर्पित सदैव सकारात्मकता के पक्षधर यूथ वर्ल्ड सोशल मंच द्वारा कोरोना काल को देखते हुए डिजिटल रुप से रास्ट्रीय स्तर की वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें देश भर से भिन्न भिन्न राज्यों से अतिथियों और प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने विचार रखे।

यूथ वर्ल्ड सोशल मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रिय वेबिनार के आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में समाज सेवी और शिक्षाविद डॉ सुरेंद्र गोयल सिरसा (एडवाइजर यूथ वर्ल्ड), विसिष्ठ अतिथि समाज सेवी श्रीमती राज कंवर राठौड़ प्रधान सरंक्षक यूथ वर्ल्ड, मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती रश्मिलता मिश्रा बिलासपुर सरंक्षक यूथ वर्ल्ड, निदेशक श्रीमती मधु माया सिंह दिल्ली, वेबिनार अध्यक्षता डॉ दिलीप सिंह राजपुरोहित धिरदेशर पटल पर मौजूद रहे और अपना उद्बबोधन दिया वही वर्षा अवस्थी बिलासपुर के द्वारा माँ सरस्वती की वंदना से आगाज हुआ और संचालन बाल कवि, यूथ वर्ल्ड एम्बेसडर प्रतीक शर्मा आगरा ने किया। सोशल मीडिया की समाज मे सकारात्मक भूमिका पर छतीसगढ़ अम्बिकापुर से आशा उमेश पांडेय, बिलासपुर से वर्षा अवस्थी, अजमेर से उन्नति शर्मा, अजमेर से मीनाक्षी राजपुरोहित, फालना से शिक्षिका शोभा राजपुरोहित, पाली से वरिष्ठ कवि सुख सिंह आऊवा, इंदौर से निरुपमा त्रिवेदी, बीकानेर से शिक्षिका सीमा वालिया, समाज सेवी गोपाल जोशी, हसन रज्जा डीडवाना, बिहार छपरा से डॉ कृष्ण कुमार मिश्र, छतीसगढ से बीसे लाल गायकवाड़, किरण सिंह राजपुरोहित पाली, श्रीमती रितु पांडे धौलपुर, श्रीमती दर्पणा प्रदीप सिंह हाथरस, श्रीमती बबिता शर्मा जयपुर, श्रीमती स्मृति तिवारी जयपुर सहित प्रतिभागियों ने बहुत सारगर्भित रुप से वेबिनार में अपने विचार रखे तो कवि सुख सिंह आऊवा ने कविताओं के माध्यम से सब का दिल जीत लिया. अंत में यूथ वर्ल्ड प्रमुख भैरु सिंह राजपुरोहित ने सभी का आभार व्यक्त किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article