मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

वर्तमान में बनते बिगड़ते मौसम ने लोगों की मुसीबतें भी बढ़ा दी है और उनके बीच मौसमी बीमारियां लगातार बढ़ते जा रही हैं जिसमें मुख्य तौर पर वायरल फीवर, उल्टी दस्त के मरीज सैकड़ों की तादात में स्थानीय डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं. नगर के चिकित्सक डॉ अमित सोनू जैन का कहना है कि वर्तमान में वायरल फीवर सहित उल्टी दस्त संबंधी बीमारियां बड़े पैमाने पर चल रही हैं जिसके मरीज बड़ी संख्या में अपना इलाज कराने पहुंच रहे हैं. नगर में मुख्य रूप से डॉ रविंद्र बाथम, डॉक्टर अख्तर और डॉक्टर अमित सोनू जैन द्वारा ही नगर में मरीजों का उपचार इस कोरोना काल में भी किया जा रहा है. डॉक्टरों द्वारा नगर वासियों को इस महामारी के समय घरों में रहने की सलाह दी गई है.
