एस आई शाक्य का कोरोना प्रोटोकॉल पालन कराने हेतु भागीरथ प्रयास | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

एस आई शाक्य का कोरोना प्रोटोकॉल पालन कराने हेतु भागीरथ प्रयास | New India Times

गुना कोतवाली में तैनात एस आई भागीरथ शाक्य अपने ही अंदाज में लोगों को कोरोना महामारी बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास करते नजर आते हैं।
कोरोना को लेकर जहां प्रशासन और सरकार चिंतित है और बड़े पैमाने पर इस को लेकर जागरूकता का अभियान भी चलाया जा रहा है वहीं गुना पुलिस के एस आई शाक्य ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक नई तकनीक का इस्तेमाल किया है। कोरोना रावण के साथ कोरोना वायरस का पुतला रूपी व्यक्ति बनाया गया है जो गुना शहर में लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क लगाने की अपील गली गली मोहल्ले मोहल्ले जाकर लोगों से कर रहा है। गुना शहर के चौक चौराहों पर यह रावण लोगों से आग्रह कर रहा है कि अगर नियमों का पालन नहीं करोगे तो भयंकर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। एस आई भागीरथ शाक्य के इस भागीरथ प्रयास की नगर वासी प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं गुना पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा व कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने भी एस आई के इस प्रयास को सराहनीय पहल बताया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article