मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष ने भिवंडी की प्रख्यात सामाजिक शख्सियत सईद रऊफ पंजाबी के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलि | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष ने भिवंडी की प्रख्यात सामाजिक शख्सियत सईद रऊफ पंजाबी के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलि | New India Times

मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत ने महाराष्ट्र के भिवंडी शहर की प्रसिद्ध सामाजिक शख्सियत एवं भिवंडी में पावरलूम उद्योग के जनक के रूप में जाने पहचाने श्री सईद रऊफ पंजाबी (76) के निधन पर अपनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को तरावीह की नमाज के बाद भिवंडी में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। व्यवसायिक एवं पारिवारिक संबंधों को प्रकट करते हुए श्री सलामत ने बताया कि लगभग 1957 के दशक में बुरहानपुर में पावरलूम चालू कराने में उनकी अग्रणी भूमिका थी। उनके निधन से भिवंडी शहर को एक बड़ी क्षति हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article