हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर के हजीरा थाना पुलिस ने बिरला नगर इलाके से एक गांजा तस्कर काे गिरफ्तार किया है। आराेपित ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह हजीरा क्षेत्र में गांजा बेचने के लिए आया था। हजीरा थाना पुलिस आराेपित के खिलाफ मामला दर्ज कर अन्य जानकारियां हासिल करने का प्रयास कर रही है।
हजीरा थाना पुलिस ने घेराबंदी करके बिरला नगर से विकास उर्फ काला तोमर को पकड़ा। आरोपित के पास से पुलिस ने 8 हजार रुपये की कीमत का 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपित ने कबूल किया कि वह हजीरा क्षेत्र में बेचने के लिए गांजा थाटीपुर से लाया था। हजीरा थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि बिरला नगर में रहने वाला विकास उर्फ काका पुत्र रविंद्र सिंह तोमर गांजा बेचता है। संदेही की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। सटीक सूचना मिलने पर उसे घर के पास से पकड़ लिया। आरोपित के पास से एक पैकेट में 300 ग्राम गांजा मिला है। आरोपित ने बताया कि वह गांजा थाटीपुर से खरीदकर लाया था। पुलिस थाटीपुर से शहर में गांजे की सप्लाई करने वाले की तलाश कर रही है।
नशीले पदार्थ की बढ़ी तस्करी
ग्वालियर में नशीले पदार्थ की तस्करी बढ़ गई है। पिछले दिनाें भी पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट लगाकर भिंड से नशीला पदार्थ लेकर आ रहे आराेपिताें काे गिरफ्तार किया था। पुलिस अब बड़े सप्लायराें पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।
