भोपाल में 7 अप्रैल को होगा हज प्रशिक्षण शिविर, हज यात्रियों को दी जाएगी ज़रूरी जानकारी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

हज यात्रा पर जाने वाले आज़मीनों की बेहतर तैयारी के लिए 7 अप्रैल 2026 को शहर में एक दिवसीय “हज ट्रेनिंग कैम्प” का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर रेतघाट वीआईपी रोड स्थित मस्जिद माजी साहिबा में आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होकर ईशा तक जारी रहेगा। शिविर में हज के दौरान किए जाने वाले अरकान, यात्रा से जुड़ी आवश्यक जानकारी, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश विस्तार से बताए जाएंगे, ताकि आज़मीन बिना किसी परेशानी के सही तरीके से हज अदा कर सकें।

कार्यक्रम का आयोजन इदारा इल्म ओ अदब द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि प्रशिक्षण में महिलाओं के लिए पर्दे के साथ अलग व्यवस्था भी की गई है, जिससे वे भी आसानी से भाग ले सकें।

शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति 9893264618 और 9893574040 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article