होली पर्व पर क्षेत्र के अनरव वाले घरों में तिलक लगाने पहुंचे विधायक हर्ष यादव व जनपद अध्यक्ष आंचल आठिया | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

होली पर्व पर क्षेत्र के अनरव वाले घरों में तिलक लगाने पहुंचे विधायक हर्ष यादव व जनपद अध्यक्ष आंचल आठिया | New India Times

होली त्यौहार जो हिन्दूओं का वार्षिक बडा त्यौहार माना जाता है जिस त्यौहार के बारे मै बुर्जुगों द्वारा कहा जाता है कि इस त्यौहार में होली के दिन से लेकर रंगपंचमी तक एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को रंग गुलाल लगा कर होली की बधाई देकर स्नेह प्यार का भाव व्यक्त करते है साथ ही पुरानी से पुरानी भी बुराईयां होली के त्यौहार पर रंगो व गुलालो के कारण खत्म हो जाती है इस त्यौहार पर लोग बुराई भूलकर एक दूसरे को रंग लगाते है और भाईचारे का भाव व्यक्त करते है वही दूसरी ओर इस त्यौहार पर पिछले वर्ष भर मै अपने पराये लोगो के यहां हुई अपनो की गमी (मृत्यु) पर उनके घरो मै जाकर उनके परिवार जनो को गुलाल लगाकर दुख प्रकट कर श्रद्धान्जली दी जाती है ऐसे ही देवरी क्षेत्र के देवरी बिधायक व पूर्व केबिनेट मंत्री हर्ष यादव द्वारा देवरी नगर के पन्द्रह वार्डो तथा देवरी बिधान सभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो मै जाकर होली के रंग, अपनो के संग अपने क्षेत्र के लोगो के घर जाकर अनरव वाले घरो मै जाकर उनके निवास पर परिवार जनो को तिलक लगाकर जिनकी गमी (मृत्यु ) हो चुकी उनके चित्र पर तिलक लगाकर श्रद्धांजली अर्पित की गई वही क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव के साथ उनकी खासम खास मानी जाने वाली सक्रिय महिला कांग्रेस नेता व बर्तमान देवरी जनपद पंचायत की अध्यक्षा आंचल आठ्या भी देवरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्रामो में घर घर जाकर अपनो के संग होली के रंग मै नजर आई वह भी ग्रामो मै जाकर अनरव वाले घरो मै तिलक लगाने व श्रद्धांजली अर्पित करने पहुंची वही क्षेत्र के ग्रामीण जन लोगो मै वडा ही चर्चा का विषय बना हुआ है कि जनप्रतिनिधि ऐसे ही होना चाहिये जो एक विधायक है तो एक जनपद अध्यक्ष दोनो नेता स्वंय को आम मानकर गरीबो के घर जा रहे है व दोनो नेता बडे ही सरल सहज है ऐसे जनप्रति निधि नेता हमारे क्षेत्र को गौरव विंत कर रहे है और हम सभी को गर्व है कि हम सब ने ऐसे नेताओ को चुना है वही देवरी विधायक हर्ष यादव व जनपद अध्यक्ष आंचल आठ्या ने कहा ये सब मेरा परिवार है हम दुख दुख मै इनके हमेशा साथ है यह ग्रामीण जन हमारे परिवार के सदस्य है आज हम लोग जिन पदो पर है इन्ही क्षेत्र के ग्रामीणो की देन है हम लोग हमेशा इनके लिये हमेशा तत्पर खडे रहेगे और अपने क्षेत्र की जनता को हमेशा प्रणाम करते है कि इन सब का प्यार स्नेह व लगाव ही इनका आर्शीवाद है और हमेशा चाहते रहूगा कि यह प्रेम स्नेह परिवार की तरह बना रहे हम लोग हमेशा इनकी हर एक समस्या का निदान करने के लिये प्रयास रत रहेगे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article