गोरखपुर में आल इंडिया पत्रकार एकता संघ की नई टीम ने ली शपथ, पत्रकारिता की भूमिका पर दिया गया ज़ोर | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

आल इंडिया पत्रकार एकता संघ की गोरखपुर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को कमला लॉन सभागार (आर्यन हॉस्पिटल के निकट) में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता रत्नाकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है। इसके अभाव में समाज सत्य और वास्तविकता से दूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में पत्रकारिता शासन-प्रशासन पर नियंत्रण बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यदि निष्पक्ष और गंभीर पत्रकारिता कमजोर होती है, तो अफवाहें और अराजकता समाज में बढ़ने लगती हैं।

गोरखपुर में आल इंडिया पत्रकार एकता संघ की नई टीम ने ली शपथ, पत्रकारिता की भूमिका पर दिया गया ज़ोर | New India Times

उन्होंने यह भी कहा कि आज पाठकों को उपभोक्ता मानने की प्रवृत्ति ने पत्रकारिता को हाशिये पर ला दिया है, जो चिंता का विषय है। एक आम व्यक्ति जब न्याय के लिए भटकता है, तो अंततः पत्रकारिता का सहारा लेता है। ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
समारोह के दौरान गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के उपरांत मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष अमित ओझा, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष गजेंद्र त्रिपाठी, समाजसेविका एवं अधिवक्ता पूजा गुप्ता, प्रदेश मंत्री संतोष शर्मा, मंडल प्रभारी अखिलेश कुमार ओझा, आदिल आमीन और मुर्तजा रहमानी सहित अन्य वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन साक्षी सिंह ने प्रभावी ढंग से किया। आयोजन को सफल बनाने में मंडल कोषाध्यक्ष दबीर आलम की विशेष भूमिका रही।

इस अवसर पर गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अरकान आलम, राधेश्याम प्रजापति, मृत्युंजय नवल, उमेश मिश्रा, सत्येंद्र शर्मा, आकाश सिंह, रफत, आशीष मिश्रा, पंचानंद पांडे, सुनील पांडे, बबलू प्रजापति, निहाल सिंह, मोहम्मद साकिब, सद्दाम, शत्रुघ्न शर्मा, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, नेहा सिंह, कुशाग्र सिंह, अर्सलान, सालिम, अहमद अज़ीज़, नजमुल हुदा, हिमांशु श्रीवास्तव, अनवारूल, रहमत अली, रामानंद कुमार, शमसुद्दोहा, मिन्हाज सिद्दीकी, गुफरानुल, अमरजीत गुप्ता, आबिद अली, नितेश, संदीप गुप्ता, निखिल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article