विवेक जैन, बागपत/नई दिल्ली, NIT:

राजधानी के राजेंद्र भवन ऑडिटोरियम में नटराज आर्ट क्लब द्वारा “नटराज आर्ट यूनिवर्सल अवार्ड 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित “द क्राउन ऑफ इंडिया फैशन एवं मॉडलिंग कॉन्टेस्ट 2026” में सुप्रसिद्ध मॉडल मिस मेघना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। आयोजकों ने उन्हें सैश पहनाकर, गुलदस्ता एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।
मिस मेघना ने अपनी जीत पर खुशी जताते हुए जूरी सदस्यों, आयोजकों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों को दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नटराज आर्ट क्लब के चेयरमैन लक्की कश्यप ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन (बागपत), सेलिब्रिटी सिंगर डॉ. रमेश अग्रवाल, समाजसेवी चौधरी फिरे सिंह, अमित गुप्ता (डायरेक्टर पीबी इवेंट), रियाजुद्दीन सैफी (नेशनल प्रेसिडेंट, सोशल यूनिटी फ्रंट), गुर राजेंद्र सिंह, सरबजीत कौर, पवन गेरा, सुनील मित्तल, संजीव सुरमा, संदीप दुग्गल सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

