पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंच से ही तहसीलदार को किया निलंबित | New India Times

गुलशन परूथी, दतिया (मप्र), NIT:

पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंच से ही तहसीलदार को किया निलंबित | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के गृह जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया जिला के नगर बड़ौनी में आयोजित राशन पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को पात्रता पर्ची का वितरण किया जायेगा।
डाॅ. मिश्र नगर पंचायत बड़ौनी में आयोजित राशन पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम में 60 लोगांे को पात्रता पर्ची का वितरण किया। उन्होंने कहा कि पात्रता पर्ची मिलने के उपरांत इन हितग्राहियों को एक रूपये प्रति किलो गेंहूॅ, चावल, नमक मिलना शुरू हो जायेगा। जिससे अब चिन्ता नहीं करनी होगी गरीब को खाद्यान की। डाॅ. मिश्र ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी बड़ौनी एवं संबंधित हितग्राहियों को निर्देश दिए कि 25 लोगों के जो आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। उनका परीक्षण कर पात्र पाये जाने पर राशन पात्रता पर्ची बनाने की कार्यवाही करें। जिससे वह उनके आगामी कार्यक्रम के दौरान पात्रता पर्ची का वितरण कर सकें। साथ ही प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र जिनमें हितग्राही पात्र नहीं है उस संबंध में संबंधित आवेदक को आवश्यक रूप से अवगत कराया जाये।
गृह मंत्री ने कहा कि शासन की मंशा है कि सभी गरीब एवं पात्र व्यक्तियों को खाद्यान मिले इसके लिए पात्र गरीब व्यक्तियों को पात्रता पर्ची बनाने का कार्य किया जा रहा है।

गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने बड़ौनी में आयोजित कार्यक्रम में बड़ौनी के नायब तहसीलदार श्री सुनील वर्मा को बार-बार पुकारे जाने पर भी उपस्थित न रहने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की।

अनुग्रह अंतेष्टि योजना में 2 लाख 5 हजार की दी सहायता
गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कार्यक्रम के दौरान बड़ौनी नगर के वार्ड क्रमांक 10 की श्रीमती सुकुमारी साहू स्वर्गीय रामस्वरूप को अनुग्रह एवं अंतेष्टि सहायता योजना के तहत् 2 लाख 5 हजार रूपये की सहायता बैंक खाते में भुगतान हेतु स्वीकृत पत्र प्रदाय किया ं
इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, पूर्व विधायक डाॅ. आशाराम अहिरवार, पूर्व विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, श्री विपिन गोस्वामी, श्री योगेश सक्सैना, श्री प्रशांत ढेंगुला, श्री गिन्नी राजा परमार, श्री राहुल राजा, श्री राम बहादुर गुर्जर, श्री अतुल भूरे चैधरी, श्री विनय यादव, श्री प्रवीठ पाठक, श्रीमती सावित्री सूत्रकार, श्रीमती रजनी पुष्पेन्द्र रावत, श्रीमती किरण गुप्ता, श्री जीतू कमरिया, श्री मुकेश यादव, श्री सीताराम गुप्ता सहित अन्यजन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article