एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग को राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग को राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच की प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता रागिनी मिश्रा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय ग्वालियर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 16 जनवरी को नरसिंहपुर में सीनियर एडवोकेट महेंद्र जैन पर जानलेवा हमला आरोपियों द्वारा किया गया जिससे अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है। एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट शीघ्र लागू किए जाने हेतु राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अधिवक्ता रागिनी मिश्रा, महामंत्री अधिवक्ता ममता केन, संभागीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता माया गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता अनामिका शर्मा, सचिव अधिवक्ता वंदना गुप्ता, अधिवक्ता शिल्पा डोगरा,अधिवक्ता प्रियंका गुप्ता, अधिवक्ता रेखा सिकरवार, अधिवक्ता आशा गुप्ता, अधिवक्ता रश्मि राठौर के अलावा कई महिला अधिवक्ताओं ने वकील पंचायत में घोषणा कर सन 2018 में कैबिनेट में मंजूरी दी गई थी उसे अतिशीघ्र लागू किए जाने की मांग की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article