संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

एंटी माफिया मुहिम के तहत जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में ओहदपुर ग्राम में शासकीय बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण की सूचना पर शासन ने यहां एक मकान और भैंसों के तबेले को खाली कराया गया है। बताया गया है कि कांग्रेस नेता साहब सिंह गुर्जर ने यहां दो बीघा से अधिक शासकीय जमीन पर बेजा कब्जा जमाकर यहां एक मकान का निर्माण करा रखा था तथा भैंसों का तबेला भी खोल रखा था। सुबह तहसीलदार कुलदीप दुबे के नेतृत्व में पहुंचे निगम और प्रशासन की टीम ने यहां हिटैची की मदद से उक्त जमीन से बेजा कब्जा हटाया साथ ही सामान भी जब्त किया। जब्त की गई जमीन की कीमत तीन करोड़ से अधिक बताई गई है।
