राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी विधुत मंडल विभाग ने बिजली विल बकायदारों पर सख्ती से वसूली कर कार्यावाही की है। बिजली चोरी कर उपयोग करने वाले विजली चोरों एवं बकाया बिलों की राशि जमा न करने वालों पर विभाग सख्त नजर आ रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार विद्युत विभाग देवरी की सहायक अभियंता सुबुद्धि चढ़ार के निर्देशन में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा कार्यवाही की गई जिसमें देवरी क्षेत्र के ग्राम मुआर निवासी भूपेंद्र सिंह यादव से 16813 बकाया होने के एवज में स्टाडर जप्त किया है तो वहीं सीताराम पिता झब्बू पटेल डुगरिया का 28191 था जिसका स्टाडर जप्त किया गया एवं मंगल पिता गुलाब सिंह यादव चिखली जमुनिया 19830, स्टाडर जप्त किया है। तुलसीराम चिखली जमुनिया 16364, सेक्सन जप्त किया है। दन्नू यादव 16220, अजुद्दी पटेल कंजेरे 26522, का मोटर पम्प, राकेश सीता राम पटेल 38244 मोटर पम्प जप्त कर वसूली की कार्यवाही की गई है। देवीसींग पिता नेपाल सींग का 20043 बकाया होने पर 10 हजार रुपए नगद वसूली की गई। धीरज सींग का 25691 बकाया होने पर 10 हजार रुपए नगद वसूल किये गए। इस पूरी कार्यवाही में प्रदीप टेकाम, सुसील कुर्मी, प्रमोद, रामसेवक, नीलेश, रागविंद्र, अनित, मुकुल, महेंद्र सहित सभी स्टाफ कार्यवाही में शामिल रहे।
