जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

शहर के लालघाटी, बैरागढ़ क्षेत्र स्थित गुफा मंदिर के पास ममता गैस एजेंसी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार हर्ष कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और वितरण के आरोप में एजेंसी पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान एजेंसी से कई गैस सिलेंडर जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि एजेंसी पर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग, अधिक मात्रा में स्टॉक रखने और अनधिकृत वितरण जैसे नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिली थीं।
इन्हीं शिकायतों के आधार पर प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक कार्रवाई करते हुए कई सिलेंडर जब्त कर लिए।
भोपाल में प्रशासन समय-समय पर इस तरह की एजेंसियों के खिलाफ सख्ती बरतता रहा है, खासकर तब जब जमाखोरी या सुरक्षा नियमों का पालन न करने की शिकायतें सामने आती हैं।
प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और गैस सिलेंडरों के उचित वितरण व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

