सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जन्म जयंती, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों व स्वस्थ कर्मियों को किया फल वितरण | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जन्म जयंती, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों व स्वस्थ कर्मियों को किया फल वितरण | New India Times

जुन्नारदेव नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी जी की जन्मजयंती पर नगर मंडल द्वारा दीनदयाल परिसर उद्यान पर कार्यक्रम आयोजित कर सर्वप्रथम भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर इस देश के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने विस्तृत प्रकाश डाला। इस देश को एक कुशल नेतृत्व देने वाले पंडित अटल बिहारी वाजपेई जो कि समाज को एक सूत्र में बनते हुए देश मैं उनके कार्यकाल को सदैव याद किया जावेगा , अटल जी के द्वारा स्वर्णिम भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री सड़क आज देश में एक उदाहरण बनी हुई है, ठीक इसी प्रकार स्वर्णिम चतुर्भुज मार्ग के निर्माण में आप सारे विश्व पटल पर रहे, पोखरण परीक्षण कारगिल युद्ध जैसी महत्वपूर्ण सुरक्षात्मक कवच इस देश को प्राप्त हुए ऐसे राष्ट्रभक्त को सादर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में सुशासन दिवस के रूप में संपूर्ण देश में मनाया जा रहा है। स्वच्छ प्रशासन सब के विकास के लिए तत्पर भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व इस देश को एक शक्तिशाली देश के रूप में विश्व में पहचान बनाने में अग्रसर है। आज इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों व स्वास्थ्यकर्मियों को फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कनिष्ठ नेतागण, वरिष्ठजन, महिला मोर्चा मातृशक्ति, युवामोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री मेशलाल चंचल ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article