राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के प्रचार-प्रसार के लिए देवरी में नगर पालिका परिषद के बैनर तले स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। शुभारंभ नगर पालिका सीएमओ निशांत श्रीवास्तव ने किया।रैली नगर पालिका परिषद से नगर के मुख्य मार्गो बस स्टेंड, नगरपालिका चौराहा ,गन्नी तिराहा से होती हुई नगर पालिका पर समाप्त हुई।
रैली में स्वच्छता को पॉलीथिन की जगह कपड़े के थैले के प्रयोग करने के बारे में आमजन को जागरूक किया गया। नगर पालिका सीएमओ निशांत श्रीवास्तव ने कहा कि देवरी को साफ व सुंदर बनाने सभी के सहयोग की जरूरत है। हमें अपने घरों के आगे सफाई रखनी होगी तभी देवरी नगर खुद पे खुद साफ हो जाएगा।
सरकार की योजनाओं के तहत शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करें। घर से बाहर सामान लेने जाते समय कपड़े के थैले का प्रयोग करें। इस मौके पर निशांत श्रीवास्तव मुख्य नगरपालिका अधिकारी, लक्ष्मण प्रसाद साहू सहायक यंत्री, सत्यनारायण ढिमोले, देवेन्द्र पालिया, मुकेश नामदेव, विवेक लखेरा, दीपक कोष्टी, आदित्य पचौरी, जमील खान, मदन, जमुनाप्रसाद, काशीराम, लक्ष्मण प्रजापति एवं सफाई कर्मी कर्मचारी उपस्थित रहे।
