अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

संविधान बचाओं कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मेवालाल कनर्जी के नेतुर्त्व में भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिऐ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया।
आप को बता दें कि भोपाल लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रज्ञा ठाकुर सीहोर में क्षत्रीय महासभा राजपूत समाज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं, उन्होंने अपने भाषण एवं संबोधन में कहा कि जब क्षत्रिय को क्षत्रिय कह दो बुरा नहीं लगता , ब्राहम्ण को ब्राहम्ण कह दो तो बुरा नहीं लगता , वैश्य को वैश्य कह दो तो बुरा नहीं लगता लेकिन शूद्र को शूद्र कह दो तो बुरा लग जाता है। मेवालाल कनर्जी ने कहा कि क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शूद्र समाज को नासमझ कहना कहीं ना कहीं यह दो समाजों के बीच में मतभेद कराना चाहती हैं जो कि भारतीय संविधान के अनुसार ऐसे बयानों को अपराध की श्रेणी में माना जाता है और अनुसूचित जाति के लोग अपने आपको अपमानित महसूस कर रहे हैं।
कार्यक्रम में शुद्र समाज को न समझ कहने से समस्त शुद्र समाज में रोष व्याप्त है। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने के एस.सी.एस.टी वर्ग के लोगों का अपमान किया है जिस पर मुकदमा कायम होना चाहिए।
ज्ञापन में मुख्यरूप से नरेन्द्र गोलू यादव, सुधाकर राव पताईत, बिलास बल्ले, कुणाण गजविय, मो.फहीम, प्रदेश सचिव नईम अहमद सैफी, अर्पित यादव, रमाकांत खरे अन्य लोग उपस्थित हुए।
