किसान नेता की गिरफ्तारी से नाराज सैकड़ों किसान पहुंचे कोतवाली | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

किसान नेता की गिरफ्तारी से नाराज सैकड़ों किसान पहुंचे कोतवाली | New India Times

किसानों के चल रहे आंदोलन के क्रम आज पूरे देश में हर जिला मुख्यालय पर किसानों का प्रदर्शन होना था जिसको देखते हुए प्रसासन ने एक दिन पहले से ही किसान नेताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी थी। इसी क्रम में आज मैगलगंज पुलिस ने भाकियू अवध राजू गुट के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला को उनके आवास से ही बीती शाम को गिरफ्तार कर लिया था जिसकी खबर प्रदेश नेतृत्व व जब क्षेत्र के किसानों में फैली तो सैकड़ों की तादात में किसान व प्रदेश महामंत्री मयंक सिंह चौहान कोतवाली पहुंचे, किसानों के साथ महिलाएं व बच्चे भी पहुंचे और अपने नेता के समर्थन में रिहाई होने तक वहीं बैठ गए और प्रभारी निरीक्षक से यह सवाल भी किया कि जब हमारे संगठन के द्वारा जनपद में कोई कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है तो फिर उनको क्यों गिरफ्तार किया गया?

पुलिस ने किया किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार

सुबह से ही किसान नेता श्यामू के समर्थन में बैठी महिलाएं, बच्चे व किसान जब भूख से परेशान दिखे तो संगठन के द्वारा वहीं पर तहरी बनाने की तैयारी की गई पर प्रभारी निरीक्षक व अपराध निरीक्षक के द्वारा किसानों को खाना बनाने से मना कर दिया गया जिससे बच्चे भूख से तिलमिलाते रहे पर मैगलगंज की मित्र पुलिस ने एक न सुनी जिससे नाराज किसानों ने थाने में ही भूख हड़ताल शुरू कर दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article