ग्वालियर किले पर पैर फिसलने से 80 फीट नीचे गिरे व्यक्ति की हुई मौत | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर किले पर पैर फिसलने से 80 फीट नीचे गिरे व्यक्ति की हुई मौत | New India Times

ग्वालियर किले पर एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रोज की तरह सुबह सैर करने गए एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वो 80 फीट की ऊंचाई से गिर गया। हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां थोड़ी देर बाद उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक नरेंद्र मीणा के परिवार में चार बेटे और एक बेटी है।

रसूलाबाद के रहने वाले नरेंद्र मीणा पुत्र लालाराम मीणा एक निजी कंपनी के शोरूम में काम करते हैं। वे रोज ही सुबह 7 बजे किले पर घूमने जाते थे। रोज की ही तरह वे सोमवार सुबह भी किले के ऊपर टहल रहे थे। उनके साथ में भतीजा भी था। मीणा किले का एक चक्कर लगाने के बाद उस स्थान पर पहुंचे जहां लाइट एंड साउंड कार्यक्रम होता है। अचानक उन्हें चक्कर आने लगा और वे रेलिंग के सहारे खड़े हो गए। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे किले से निचे खाई में गिर गए। वे करीब 80 फीट नीचे जाने के बाद झाड़ियों में फंस गए थे। किसी ने डायल 100 को सूचना दी। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सुबह-सुबह सैर पर आए अन्य लोगों के साथ ही पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया और खाई में उतरकर झाड़ियों में से नरेंद्र मीणा को बाहर निकाला। उन्हें रेस्क्यू करने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने नरेंद्र मीणा को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि नरेंद्र मीणा किले की ऊंचाई से 80 फीट नीचे खाई में गिर गए थे। इस दौरान उनके सिर में चोट लगने के बाद काफी खून बह गया। स्थानीय लोगों ने उनके सिर को कपड़े से बांधा, जिससे खून का रिसाव बंद हो गया हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और नरेंद्र मीणा की मौत हो चुकी थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article