विधायक आरिफ मसूद ने संजीवनी क्लीनिक का किया शुभारंभ | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

विधायक आरिफ मसूद ने संजीवनी क्लीनिक का किया शुभारंभ | New India Times

भोपाल के कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधि कठिनाईयों को देखते हुए अपने अथक प्रयासों से आज पांचवी संजीवनी क्लीनिक का 4 क्वार्टर चर्च रोड जिंसी पुलिस चैकी के सामने शुभारंभ किया गया। आप को बताते चलें कि विधायक आरिफ मसूद अपने विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्याें के साथ-साथ जनता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में यह पांचवी संजीवनी क्लीनिक प्रारंभ की गई हैं जिससे शीघ्र ही आमजनों को लाभ मिलेगा।

विधायक आरिफ मसूद ने संजीवनी क्लीनिक का किया शुभारंभ | New India Times

इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य संबंधि कठिनाईयों को दृष्टिगत रखते हुए मेरे प्रयास से संजीवनी मोहल्ला क्लीनिक स्वास्थ्य केन्द्र हर क्षेत्र में खोले जा रहे हैं। उसी कड़ी में आज 4 क्वार्टर चर्च रोड जिंसी पुलिस चैकी के सामने यह क्लीनिक खोली गई है जिससे क्षेत्रीय लोगों को संजीवनी क्लीनिक सेे लाभ मिलेगा।

विधायक आरिफ मसूद ने संजीवनी क्लीनिक का किया शुभारंभ | New India Times

आगे आरिफ मसूद जी ने कहा कि संजीवनी क्लीनिक के खुलने से क्षेत्र के तीन वार्डाें की गरीब जनता को अपना इलाज कराने में काफी सुविधा होगी। संजीवनी क्लीनिक में 68 प्रकार की बीमारियों की जांच एवं 120 प्रकार की दवाईयां भी मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। क्लीनिक मोहल्ले में करीब होने से मरीजों को उपचार कराने में आसानी होगी, वह स्वयं ही इलाज कराने के लिए संजीवनी क्लीनिक आकर इलाज करा सकेंगे। आगामी दिनों में मेरी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में भी संजीवनी क्लीनिक खोली जाएंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article